सुपौल: केवाईपी के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा को लेकर बैठक

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

बिहार सरकार के सात निश्चय योजना अन्तर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के केंद्र संचालक, एमकेसीएल के रीजनल मैनेजर महेंद्र कुमार, क्लस्टर मैनेजर मौसम कुमारी एवं डीईओ अंकिता कुमारी के साथ बैठक आयोजित की गई।

सुपौल जिला अंतर्गत संचालित कौशल विकास केंद्र के संचालक प्रीतम कुमार, प्रदीप कुमार, ब्रम्हदेव मेहता व सभी केंद्र संचालक मौजूद रहे। बैठक में रीजनल मैनेजर ने सभी केंद्रों को वर्ष 2024 की प्रवेश प्रगति पर जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने केंद्रों के समन्वयकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले महीने में केवाईपी एडमिशन पर्व के समान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]