सुपौल के सरायगढ़ में चुनाव ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की हार्ट अटैक से हुई मौत

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के सरायगढ़ में चुनाव कार्य में लगे एक शिक्षक जो प्रजाइडिंग ओफिसर पर तैनात थे उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है, मृतक पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर का रहने वाला था। शैलेंद्र कुमार की ड्यूटी सरायगढ़ के चांदपीपर स्थित मतदान केंद्र संख्यां 157 पर लगाई गई थी, जानकारी मिली है कि मतदान शुरू होने से पहले सुबह उनकी तबियत खराब होने के बाद सरायगढ़ सीएचसी में उसे भर्ती कराया गया जहां शैलेंद्र कुमार की मौत हो गई। जिसके बाद शैलेंद्र कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

डीडीसी सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी सरायगढ़ के बीडीओ से मिली है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *