सुपौल: गणपतगंज में भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल का भव्य स्वागत, संत सम्मान समारोह में सैकड़ों संतों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के राघोपुर प्रखंड स्थित गणपतगंज स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को संत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल भी पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में 151 सन्त शामिल हुए जिसे कामेश्वर चौपाल ने गमछा और माला पहनाकर सम्मानित किया।

कामेश्वर चौपाल को सम्मानित करते भाजपा नेता
समारोह में उपस्थित संत

इस दौरान कामेश्वर चौपाल ने कहा की अयोध्या में जो मंदिर बनी है, संतो के द्वारा वर्षो से किए गए संघर्ष का ही परिणाम है। कहा कि संत ने 500 वर्षों तक समाज को जगाए रखा है। यह धारा अगर कहीं बुझ गई होती तो यह धारा वही समाप्त हो गया रहता। लेकिन सन्तों सुरों को जगाया वीरों को जगाया। 500 वर्षो तक रामजन्मभूमि को प्राप्त करने में संघर्षरत है। कहा कि हिन्दू समाज जागृत रहेगा तो रामजन्मभूमि भी आया है और प्रेम पूर्वक काशी विश्वनाथ और कृष्ण जन्मभूमि भी आएगा। राम विराजमान हो गए है और जो दृश्य होगा वो अद्वितीय होगा। जिन्होंने राम को पाला है, राम को प्रतिस्थापित किया उन्हें पूरा का पूरा समर्थन मिलेगा।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज झा, जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामकुमार राय, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बैद्यनाथ भगत, मंडल अध्यक्ष आलोक चौधरी, प्रखंड उपाध्यक्ष व उपमुखिया धरहारा विजय चौधरी, बबलू चौधरी, राजेश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, जगर्ननाथ चौधरी, मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, फोम शर्मा, अनिल भगत, ऋतुराज यादव, संतोष भिंडवार, प्रदीप कुमार मुन्ना, योगेंद्र जिज्ञासु, शालिग्राम पांडे, अभय जैन, आशीषदेव, प्रभु मेहता, पवन मेहता, भरत सिंह, मोहन सिंह, रतन सिंह, ओमप्रकाश मंडल, रविन्द्र साह, मुकेश यादव, रविन्द्र राम, प्रदीप चौधरी, मोनू चौधरी, चन्दन पंडित, शिबू राम, विनीता देवी, किरण कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]