सुपौल: गणपतगंज में 20 अक्टूबर को होगा संत निरंकारी सत्संग, तैयारियां जोरों पर

न्यूज डेस्क सुपौल:

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गणपतगंज में संत निरंकारी सत्संग होने जा रहा है। निरंकारी मिशन के संयोजक सह ज्ञान प्रचारक जयकिशोर प्रसाद मुख्य प्रवचनकर्ता है। 20 अक्तूबर रविवार को यह सत्संग होगा। इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है। गणपतगंज में एनएच 106 के बगल में प्लाई मिल के मैदान में यह संत निरंकारी सत्संग का आयोजन होगा। यह समागम 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। सत्संग को लेकर मिशन के संत, सेवादल, मुखी आदि महात्मा तैयारियां को अंतिम रूप देने में लगे हुए है। सत्संग परिसर और उसके आसपास साफ-सफाई की जा रही है। इस सत्संग मेंबड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

सत्संग स्थल

वहीं मुखी महात्मा भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस दिव्य संत निरंकारी सत्संग का भरपूर आनंद प्राप्त कर सतगुरु के आशीषों से लाभान्वित होंगे। कहा कि संत निरंकारी सत्संग की महत्ता को धर्म, ग्रंथों में भी विशेष रूप में वर्णित किया गया है। इसी उद्देश्य को लेकर सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के नेतृत्व में ब्रह्मज्ञान की दिव्य रोशनी की तरफ इसे जन मानस तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है ताकि हर इंसान मानवीय गुणों को धारण कर परोपकार युक्त जीवन जीये। 

मौके पर वासुदेव यादव, राजकुमार साह, जयप्रकाश चौधरी, सुखदेव शर्मा, प्रमोद चौधरी, गुमन यादव, रामकिशुन यादव, कमल शर्मा, बलराम यादव आदि लोग तैयारियां में लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]