सुपौल: गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर हंसवाहिनी विद्यासागर स्कूल में बच्चों ने किया महापुरुषों का स्मरण

न्यूज डेस्क सुपौल:

हंसवाहिनी विद्यासागर में आज गाँधी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। मौके पर विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने बताया कि 2 अक्टूबर को भारत के दो महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन होता है। इस मौके पर बच्चों को उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं, जिससे बच्चों ने प्रेरणा ली और उनके आदर्शों का अनुसरण करने की प्रतिज्ञा की। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को हम राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं। महात्मा गाँधी हमारे राष्ट्रपिता थे, जबकि लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। हमें उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि हमें सदा सत्य और अहिंसा की राह पर चलना चाहिए और अपने हर कार्य को पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ करना चाहिए। इस तरह के आयोजन बच्चों को देश और देशभक्ति के मूल्यों से जोड़ने का एक उत्तम तरीका है। मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राएं समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]