सुपौल: गांधी मैदान सुपौल में कार्यक्रम आयोजित कर 1311 नव नियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान, सुपौल में शनिवार को शिक्षा विभाग द्वारा नवनियुक्त विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सांसद दिलेश्वर कामैत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक राम विलास कामत एवं जिला प्रशासन सुपौल की ओर से डीएम कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव, डीडीसी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी, अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विनय कुमार, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन मो मुस्तकीम, वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन, वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार यादव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी संतोष कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता ऋषभ, एसडीएम सुपौल तथा एसडीपीओ सुपौल मौजूद रहे।

वहीं शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग) एवं जिला के अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान सांसद, विधायक, डीएम एवं एसपी द्वारा संयुक्त रूप से कुल 1311 अभ्यर्थियों को विद्यालय अध्यापक नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में वर्ग 1 से 5 के 21 अभ्यर्थियों, वर्ग 6 से 8 के 390, वर्ग 9 से 10 के 315 अभ्यार्थियों को तथा वर्ग 11 से 12 तक के 585 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस प्रकार कार्यक्रम में कुल 1311 नवनियुक्ति विद्यालय अध्यापको को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]