सुपौल: गेंहू खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सदर थाना क्षेत्र के सुपौल नगरपरिषद वार्ड नं 19 में गेहूं के खेत में करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गया है। इसकी जानकारी तब हुई जब गांव की कुछ महिलाएं घास काटने के लिए खेत के पास गई। घास काटने पहुंची महिलाओ ने जब गेंहू खेत में शव देखा तो महिलाओं ने चीखना और चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसपर पास के ही सड़क से गुजर रहे लोगों ने महिलाओं को चीखते चिल्लाते देख पूछा की क्या हुआ है। तब महिलाओं ने बताया कि गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का लाश पड़ा हुआ है, इसके बाद राहगीरों द्वारा सदर थाने की पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची सदर पुलिस अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज कर जांच में जुट गयी हैं। मौके पर मौजूद सुपौल सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया की संदिग्ध अवस्था में गेहूं खेत से अज्ञात शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। मालूम हो की घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस लाइन भी अवस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]