सुपौल: ग्राम पंचायत कटैया माहे में गांधी जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटैया माहे में गांधी जयंती के अवसर पर पंचायत सरकार भवन के सभा कक्ष में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता मुखिया रेखा कुमारी ने की। सभा की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई।

ग्राम सभा में पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं और पूरक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को गमछा देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुखिया रेखा कुमारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन को प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि गांधीजी ने संयम, सादगी, और आत्मनियंत्रण का संदेश पूरी मानवता को दिया। साथ ही, शास्त्रीजी ने भारतीय राजनीति में सादगी और ईमानदारी का एक अमिट उदाहरण प्रस्तुत किया।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नवीन कुमार, रोजगार सेवक कृष्ण भूषण कुमार, आवास सहायक किरण देवी, कार्यपालक सहायक स्नेहा कुमारी, उप मुखिया ब्रह्मदेव शर्मा, वार्ड सदस्य संजय दास, रामलोचन सूतिहार, श्रवण कुमार, मनीष कुमार, नुनुलाला मंडल, राजेंद्र प्रसाद मंडल, ललन कुमार, संतोष कुमार झूलन, स्वच्छता कर्मी सहित आम नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]