सुपौल: घर के बाहर खेल रहे बच्चे का करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी वार्ड 7 में घर के बाहर खेल रहे एक 3 वर्षीय बच्चे का बिजली का करंट लगने से मौत हो गया है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि घर के बगल में एक किराने की दुकान है। जहां पर बच्चा खेल रहा था, अचानक बच्चे को अचेतावस्था में देखने के बाद बगल के लोगों ने आवाज दे कर कहा कि बच्चा अचेतावस्था में पड़ा हुआ है। जब हम लोग पहुंचे तो देखे कि बच्चे को होश नहीं आ रहा था। जिसके बाद बच्चे को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि बच्चे की मौत बिजली का करंट लगने से हुआ है।

वहीं मृत बच्चे की पहचान कोरियापट्टी निवासी चौकीदार मो इस्माइल के पुत्र मो जमाहिर के 3 वर्षीय पुत्र सोयव के रूप हुई। बता दें कि जमाहिर को दो बेटा और दो बेटी है। मृतक छोटा लड़का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]