सुपौल: घर मे घुसकर अपराधियों ने महिला पर चलाया गोली, महिला के गोदी में मौजूद 12 माह की बच्ची के हथेली में लगी गोली, घायल मां-बच्ची अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गौनाहा पंचायत अंतर्गत वार्ड 13 पुरणदाहा गाँव मे एक महिला के घर मे घुसकर अपराधियों द्वारा गोली चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि इस घटना में महिला के गोदी में मौजूद उसकी 12 माह की बच्ची के हथेली मे गोली लग गई जिससे मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि गोली का बारूद छिटकने के कारण महिला के चेहरे पर भी कई जख्म हो गए हैं। फिलहाल महिला और उसकी बच्ची दोनो अस्पताल में इलाजरात हैं।

घटना के संबंध में पीड़ित महिला प्रमिला देवी ने बताया कि रात में वो अपने बच्चे के साथ घर मे सोई हुई थी। इसी दरम्यान घर का दरवाजा तोड़कर तीन अपराधी उसके घर मे घुस गए और उसपर गोली चला दी। बताया गया कि गनीमत रही कि गोली चलने के दौरान प्रमिला देवी ने अपने सिर को नीचे झुका लिया वरना गोली उनके सिर में लग जाती। प्रमिला ने बताया कि इस घटना में गोली उनके 12 माह की बच्ची के हथेली मे लग गई। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। प्रमिला देवी ने बताया कि गोली चलने के बाद उसका चेहरा भी गोली से निकले बारूद के छिटकने से झुलस गया है। जिससे चेहरे पर जख्म हो गए है। बताया गया कि घटना के बाद 112 पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को त्रिवेणीगंज अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

इलाजरत जख्मी महिला

इधर मौके पर मौजूद अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि 12 माह की बच्ची के हथेली मे जख्म है प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद परिवार वाले डरे सहमे हुए हैं। मामला क्या है यह बात पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

फिलहाल इस घटना क्रम को लेकर पूछे जाने पर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने कहा कि घटना की उन्हें अब तक जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]