सुपौल: छातापुर में आगंनबाडी सेविका ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत स्विप कोषांग के जिला स्तरीय कार्यालय के द्वारा जिले में लगातार चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बुधवार को जिले के छातापुर में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका द्वारा विभिन्न पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाताओं को बताया कि मतदान एक ऐसी ताकत है जिससे हम देश को बदल सकते हैं। टेक होम राशन के तहत केंद्र पर आ रही महिला लाभार्थियों को भी विशेष तौर पर यह समझाया गया की वोट देना उनका कर्तव्य एवं अधिकार है।

जागरूकता रैली में छातापुर की बाल विकास परियोजना, पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका संबंधित केंद्र की आंगनवाड़ी सेविका,सहायिका सहित पोषण क्षेत्र के अन्य मतदाता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]