सुपौल: जन्माष्टमी उत्सव पर दही हांडी प्रतियोगिता हुआ आयोजन, हजारों लोगों की उमड़ी भीड़

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के सदर प्रखंड के कर्णपुर उत्तरबारी टोला में आयोजित तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समारोह के मौके पर आज तीसरे दिन दही हांडी प्रतियोगित का आयोजन किया गया।

दरअसल, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कर्णपुर गांव में भव्य जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। तीन दिवसीय इस उत्सव में आज तीसरे दिन हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बताया गया कि पिछले ग्यारह वर्षों से यहां हर वर्ष इस अवसर पर दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष इस दही हांडी प्रतियोगिता में जिले भर से पांच गोविंदाओं की टीम ने हिस्सा लिया। इस दौरान कई राउंड के बाद सिमरा के गोविंदाओं की टीम ने मटका को फोड़ा। जिसके बाद माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग इस दही हांडी प्रतियोगिता को देखने करनपुर गांव पहुंचे।

कार्यक्रम के आयोजक मंडली ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को दस हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]