सुपौल: टीसी लाने जा रहे बाइक सवार छात्रों को कार ने मारी ठोकर, बाइक पर सवार छात्र घायल, रेफर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 327 ई सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग के दीनापट्टी तिलावे पुल समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार और बाइक में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे तीन छात्र घायल हुए है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार स्कूल से टीसी लेने जा रहे एक बाइक पर सवार तीन छात्र को कार ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक की परखच्चे उड़ गए।  मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा लाया गया जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सुपौल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवकों में दीनापट्टी वार्ड 13 निवासी रंजन कुमार एवं संदीप कुमार सहित साथी भावेश कुमार तीनों मिलकर सत्यदेव हाई स्कूल पिपरा बाजार से दसवीं क्लास की टीसी लाने जा रहे थे, जहां दीनापट्टी तिलावे पुल समीप यह घटना घटी है। घायल में से एक की हालात नाजुक बताई जा रही है। वहीं कार सवार व चालक मोके से फरार हो गए।घटना में शामिल एक्सयूवी कार नंबर बीआर 01 ई पी 5806 है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस कार और बाइक को जप्त कर थाना लाया गया और घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]