सुपौल: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सदर थाना क्षेत्र के करिहो में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया है। जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। मृतक की पहचान विशनपुर निवासी मो कासिम के रूप में हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मो कासिम पेशे से एक ड्राइवर था जो हर दिन की तरह आज भी घर से ड्यूटी करने सुपौल जा रहा था। इस बीच सुपौल सिंघेश्वर मार्ग में करिहो के समीप एक ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे मो कासिम की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रक भाग गया।

विलाप करते परिजन

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगो को समझा बुझा कर समुचित आश्वासन देने के बाद जाम को हटाया। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रही जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]