सुपौल: ट्रेक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक रेफर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र त्रिवेणीगंज पिपरा दुबियाही मार्ग में महेश लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल के समीप बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया गया है कि बाइक सवार किसी काम से पिपरा बाजार जा रहे थे इस दौरान पिपरा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए और टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद राहगीरों ने घायल दोनों युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा लाया। जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनो घायलों को सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इधर घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई ।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है बताया गया है कि घायल दोनो युवक क्रांति कुमार और जितेंद्र कुमार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के औराहा निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]