सुपौल: ट्रेन से कटकर एक सख्स की मौत, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिसके बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यह घटना जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के लालपुर नहर के समीप घटी है। बताया जा रहा है कि फारबिसगंज से राघोपुर जा रही डेमू ट्रेन से यह घटना घटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का नाम मो शाहिद था जो छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर का निवासी बताया गया है। बताया गया कि मो शाहिद नेपाल में अवस्थित एक मदरसा में पढ़ाने का काम करता था। आज वो फारबिसगंज से ट्रेन पर चढ़कर वापस अपने घर रामपुर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते मे यह घटना घटी।

बताया गया कि ट्रेन से गिरने के बाद ट्रेन से कटकर शाहिद की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी स्थल पर पहुंच गए हैं। परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी स्थल पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *