सुपौल डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, विभागीय कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा

News Desk Supaul:

समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्व महाअभियान, निर्वाचन कार्य, दाखिल-खारिज, न्यायालयों में लंबित वाद, जिला जनता दरबार, मुख्यमंत्री ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, CPGRAM तथा अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में विनय कुमार साह (बंदोबस्त पदाधिकारी), सच्चिदानंद सुमन (अपर समाहर्त्ता), पुष्पा कुमारी (वरीय उप समाहर्त्ता), सतीश कुमार रंजन (जिला भू-अर्जन पदाधिकारी), विकास कुमार कर्ण (विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा), श्रीति कुमारी (अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी), संतोष कुमार (जिला योजना पदाधिकारी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (BSWAN) के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]