सुपौल: डीएम व एसपी ने ग्रामवासियों सहित जीविका दीदियों को मतदान देने के लिए किया प्रेरित, कहा -पहले मतदान फिर जलपान

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत सुपौल में 7 मई को मतदान होना है। जिसको लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को पिपरा प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्तिथ उर्दू मध्य विद्यालय जमुआहा, उ म विद्यालय रामपुर, कन्या मध्य विद्यालय रामपुर के मतदान केंद्र का निरक्षण किया गया। इस दौरान राजपुर गांव स्तिथ गांधी उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां डीएम कौशल कुमार और एसपी शैशव यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों ओर जीविका दीदियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए सबों को अपने बहुमूल्य मतों का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा जितने नए वोटर इस बार पहली बार मतदान करेंगे वह भी और जितने वोटर पुराने हैं वह भी सभी घरों से निकले और लोकतंत्र के महापर्व में वोट करे और सारे काम को छोड़ कर सबसे पहले मतदान करे फिर जलपान करे।


जिला पदाधिकारी द्वारा खासकर जीविका दीदी की काफी अधिक उपस्थिति को देखकर जीविका दीदी को धन्यवाद देते हुए बताया कि सभी जीविका दीदी अपने घर परिवार आस पड़ोस जितने भी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग आपका कर्तव्य है कि 7 मई को मतदान के लिए जागरूक करे कोई भी व्यक्ति मतदान करने से वंचित नहीं रहे हैं। डीएम ने कहा कि किसी भी मतदाता को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पूरा जिला प्रशासन तैयार है। डरने की बात नहीं है। वहीं ग्रामीणों में इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के प्रति एक अलग ही उल्लास देखने को मिला। इस दौरान कार्यक्रम में सहायक निर्वाची पदाधिकारी, 42-पिपरा-सह-भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सुपौल,प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरा सिवेश कुमार,अंचल अधिकारी पिपरा उमा कुमारी, बीपीआरओ मणिकांत कुमार,मुखिया प्रतिनिधि बिपिन यादव,जीविका कर्मी राणु कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक, मन्जू कुमारी, सामुदायिक समन्वयक, बी के जय प्रकाश साह, जीविका सीएम सहित दर्जनों जीविका दीदी एवम दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]