सुपौल: तेज रफ्तार बस ने बच्ची को रौंदा घटनास्थल पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसनमा चौक पर बस की ठोकर से एक बच्ची की मौत हो गई है, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम दिया है। बताया जा रहा है कि करजाइन के तरफ से तेज रफ्तार दो बस ओवरटेक करते हुए आ रहा था इसी दौरान एक तेज रफ्तार बस ने परसरमा चौक समीप 6 वर्षीय बच्ची को रौंदा और बस भागने में सफल रहा। मृतिका की पहचान नेपाल सरलाही जिला के बलरहा निवासी देवा शर्मा के 6 वर्षीय पुत्री कार्तिक कुमारी के रुप में हुई।

वहीं दुर्घटना के बाद आक्रोषित ग्रामीणों ने करीब 2 घंटे तक एनएच 106 सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद राघोपुर पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजन, ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को हटाया।

जानकारी देते हुए राघोपुर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड 6 निवासी मृतिका के नानी मीना देवी ने बताई कि मेरी नतनी रक्षाबंधन में अपने ननिहाल परसरमा आई थी। लेकिन आज तेज रफ्तार बस ने मेरी नतनी को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई और मौका पाते ही बस वाला बस लेकर भाग गया।

इस मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि बस को पकड़ लिया गया है और लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कर आवागमन को बहाल करवा दिया गया। मृतिका की शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]