सुपौल: त्रिवेणीगंज में इंडि गठबंधन की चुनावी जनसभा में पहुंचे तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी, सरकार पर साधा निशाना

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

सुपौल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणीगंज एएलवाई कॉलेज प्रांगण में गुरुवार को इंडि गठबंधन की चुनावी सभा आयोजित की गई। जिसमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सरकार को निशाने पर लेते हुए राजद प्रत्याशी चंद्रहास चौपाल को वोट देने का अपील किया।

अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा काला धन लाने की बात कही गई थी, लेकिन नहीं लाए। सिर्फ झूठ बोलने का काम मोदी जी करते हैं। कहा कि देश में अगर कोई झूठ बोलने में माहिर है तो उसका नाम नरेंद्र मोदी है। कहा कि दस साल में कुछ नही किया, अब बोलने के लिए कुछ नही बचा तो हिन्दू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद, सनातन, मंगलसूत्र की बाते करते फिर रहे है। असल मुद्दा देश में बेरोजगारी का है,मगरीबी का है। लेकिन इस मुद्दे पर बात नही करते, बल्कि लोगो को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। लेकिन जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि चाचा जी दौड़े-दौड़े मेरे पास आये थे, कहे कि भाजपा वाला मेरे पार्टी को तोड़ रहा है, इसमें सबसे बड़ा खेल सुपौल के मंत्री जी ने किया। कहा कि प्रस्तावक बन मर मेरे पास आये थे सुपौल के चाचा जी और कहा भाजपा वालो से बचाओ। नीतीश चाचा दल टूटता देखकर हमसे संपर्क किये और कहे कि भाजपा को भगाना है, देश में गठबंधन कर पूरे देश से बीजेपी को हटाएंगे। लेकिन क्या हुआ, चाचा ने हमसे ही नाता तोड़ लिया और बीजेपी की गोद मे बैठ गए, इनके किसी बात पर भरोसा नही करना है।

वहीं वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाला। उन्होंने कहा कि मेरी वाय सुरक्षा वापस ले ली गई खैर कोई बात नहीं, गरीब मल्लाह का बेटा हूं, किसी से डरता नहीं। मेरे पार्टी के विधायकों को तोड़ कर मेरी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की गई, अब संविधान को बदलना चाहते हैं। लेकिन बिहार की जनता किसी से डरती नही। देश में गुजरात मॉडल लागू करने की कोशिश बिहारी कभी सफल नही होने देगा। चुनावी सभा के दौरान चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]