सुपौल: दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल स्थित समाहरणालय परिसर में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (सम्बल) अन्तर्गत ऐसे चलंत दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 60 प्रतिशत या उस से अधिक है उन योग्य दिव्यांगजनों को सांसद दिलेश्वर कामैत, जिलाधिकारी कौशल कुमार तथा अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी द्वारा बैट्री चलित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया है।

मौके पर सांसद दिलेश्वर कामैत ने बताया गया कि उक्त योजना से दिव्यांगजनो में आत्मनिर्भता बढ़ी है तथा वे अपना स्वरोजगार करने में सक्षम हुए है।

वहीं जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया गया कि दिव्यांगजनो को आत्मनिर्भर बनाने में उक्त योजना का महत्वपूर्ण योगदान है बैट्री चलित ट्राईसाइकिल का लाभ प्राप्त होने से दिव्यांगजन पठन पाठन तथा रोजगार करने में आत्म निर्भर बने है। कहा कि यह एक ऐसी योजना है जिसका लाभ तत्काल देखने को मिलता है।

वहीं सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग आलोक कुमार भारती ने बताया गया की आज कुल 50 दिव्यांगजनो को बैट्री चलित ट्राईसाइकिल प्रदान किया गया है। इससे पूर्व जिला अन्तर्गत कुल 366 दिव्यांगजनों को बैट्री चलित ट्राईसाइकिल प्रदान किया जा चूका है तथा अद्यतन तक कुल 416 लाभुको को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने बताया गया की सुयोग्य लाभुक बैट्री चलित ट्राईसाइकिल हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी पोर्टल SWESWEIC पर ऑन लाईन आवेदन कर सकते है। वहीं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुपौल शशि कुमार द्वारा उपस्थित 50 दिव्यांगजनों को कम्बल भी प्रदान किया गया।

मौके पर घनश्याम, कुणाल, सुधीर मंडल एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]