सुपौल: दो बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर, चार घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में रहठा के समीप एन एच 327 ई पर दो बाईकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है। जिसमे दोनो बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी किसी राहगीर ने एंबुलेंस 102 को कॉल कर दी। जिसके बाद एम्बुलेंस लेकर एम्बुलेंस कर्मी घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा लाया। जहां घायलों का इलाज शुरू किया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर शैलेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर चारों घायलों को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर त्रिवेणीगंज थाना की पुलिस भी पहुंच गई। जहां पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों में मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मो मुनाजिद, और दूसरा त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र बभनगामा निवासी बिजेंद्र कुमार सहित दो अन्य लोग शामिल है। फिलहाल चारों घायलों का प्राथमिक उपचार कर सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक ने बताया कि घायलों में दो की हालत काफी गंभीर है जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]