सुपौल: दो बाइक लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई बाइक के साथ लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 9 जनवरी को भीमपुर थाना क्षेत्र में बाइक लूट की घटना का उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने लूट की गई बाइक के साथ लूट में प्रयुक्त लुटेरों का बाइक भी बरामद किया है। घटना में संलिप्त दो अपराधीयो को गिरफ्तार किया गया है।

यह जानकारी देते हुए एसपी शैशव यादव ने बताया कि 09 जनवरी को भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय निवासी रमेश यादव जो अपनी बाइक से भीमपुर जा रहे थे। उसी दरमियान रानीपट्टी नहर के पास लुटेरों ने हथियार का भय दिखाकर उनका बाइक लूट लिया। बताया गया कि घटना के बाद पीड़ित द्वारा हल्ला करने पर लुटेरा लूट की बाइक सहित अपनी भी बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया। बताया गया कि घटना के बाद गठित टीम द्वारा घटना में संलिप्त दो अपराधियों निरंजन कुमार शर्मा और प्रभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है, एसपी ने बताया कि अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]