सुपौल: दो बाईकों की हुई आमने सामने टक्कर में एक घायल, इलाज कराने ले जाने के दौरान एक युवक की मौत

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबियाही पंचायत स्तिथ हाट समीप सिमरिया-हुलास मार्ग पर दो बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सड़क चल रहे राहगीरों ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा लाया गया जहां अस्पताल में मोजूद डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया जहां अस्पताल पहुंचते ही युवक की मौत हो गई और अस्पताल में मोजूद डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पिपरा पुलिस और घरवालों को दी गई, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, इधर पिपरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मे भेज आगे की कारवाई में जुट गई है। बताया गया कि मृत युवक का घर पिपरा थाना क्षेत्र के दुबियाही पंचायत के बेलदारा वार्ड 10 निवासी रामू पंडित का 25 वर्षीय पुत्र फूल कुमार पंडित बताया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फूल कुमार पंडित का ढेर साल पहले सादी हुलास गांव हुआ था युवक को एक चार महीने का पुत्र भी है। युवक अपने ससुराल हुलास से अपने घर वापस लौट रहे उसी दरमियान यह घटना घटी है।

इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है शव को पोस्टमार्टम मे भेज दिया गया है मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन नहीं मिला,इधर पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]