सुपौल: दो बोरियों में बंद कई टुकड़ों में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क सुपौल:

दो बोरियों में बंद कई टुकड़ों में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव से युवती का सिर गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
यह मामला सुपौल नदी थाना क्षेत्र के कदमाहा पंचायत के पररी गाँव स्थित नदी किनारे की है।

बताया गया है कि नदी किनारे दुर्गंध देने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नदी थाना की पुलिस ने नदी किनारे से दो अलग-अलग बोरियों में बंद 5 टुकड़ों में कटा हुआ एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। जिसमें दोनों हाथ और दोनो पैर सहित धर अलग अलग टुकड़ों में है। जिसमे से शव का सिर गायब है।

मौके पर पहुंचे नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि युवती के शव का सिर खोजा जा रहा है, सिर मिलने के बाद शव की शिनाख्त होगी। बताया जा रहा है कि 6-7 दिन पुराना शव प्रतीत हो रहा है। जिसके चलते काफी दुर्गंध फैल गई है। फिलहाल इस मामले को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाती है तब तक घटना स्पष्ट नही हो पायेगा। लिहाजा पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। और मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]