सुपौल: द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी स्कूल सिमराही में उत्साहपूर्वक मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह, आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के नगर पंचायत सिमराही स्थित द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्रिंसिपल अमित कुमार ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा एक से बेहतर एक परफॉर्मेंस किया गया। बच्चों के परफॉर्मेंस को देख कार्यक्रम में बैठे लोग बच्चों का उत्साहवर्धन किया। परेड, ह्यूमन राइट्स, फार्मर थीम, एकलव्य गाथा, ड्रील, देशभक्ति गाने पर डांस, भाषण, कविता आदि परफॉर्मेंस पर लोगों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन स्कूली बच्चों ने किया।

जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल अमित कुमार ने बताया कि द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी स्कूल के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि बच्चों ने बहुत ही कम समय मे इतना अच्छा तैयारी किया जो बहुत ही प्रशंसनीय है। कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षको ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस से लेकर सरस्वती पूजा तक हमारे विद्यालय में बच्चों का नामांकन निःशुल्क लिया जा रहा है। कहा कि हमारे विद्यालय में सभी विषयों की पढ़ाई NCERT के माध्यम से होती है जो हमारे यहां की सबसे बड़ी विशेषताएं है।

मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर विनय चांद, मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक कुमार गुप्ता, शिक्षक सुबोध कुमार, आशीष झा, धीरज कुमार, शंकर सेन, मनोज कुमार, अविनाश कुमार, मुरलीधर, अर्पणा सिंह, पुष्पांजलि दास,  रिया अग्रवाल, निक्की झा, जयोति शर्मा, रौशनी कुमारी, सनेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, रानी कुमारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]