सुपौल: नगर पंचायत सिमराही में जरूरतमंदों को कम्बल वितरण, वार्ड पार्षद और समाजसेवियों ने लिया पहल

न्यूज डेस्क सुपौल:

कड़ाके की ठंड और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए जिले के नगर पंचायत सिमराही के वार्ड संख्या 17 में शुक्रवार को जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया। यह वितरण नगर कार्यपालक पदाधिकारी शशिकांत के नेतृत्व में वार्ड पार्षद बुदनी देवी और समाजसेवी सागर यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर वार्ड के गरीब, निःसहाय, बुजुर्ग और दिव्यांग व्यक्तियों को गर्म कम्बल प्रदान किए गए, जिससे वे ठंड से राहत पा सकें।

जनप्रतिनिधियों ने जरूरतमंदों को अपने हाथों से ओढ़ाया कम्बल

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वार्ड संख्या 17 के जरूरतमंद लोग पहुंचे और कम्बल ग्रहण किया। वार्ड पार्षद बुदनी देवी और समाजसेवी सागर यादव ने सभी जरूरतमंदों को अपने हाथों से कम्बल ओढ़ाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान लोगों के चेहरे पर राहत और संतोष के भाव साफ देखे जा सकते थे।

वार्ड पार्षद बुदनी देवी और समाजसेवी सागर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्होंने नगर कार्यपालक पदाधिकारी से कम्बल वितरण की मांग की थी। उनकी इस पहल को स्वीकृति मिलने के बाद नगर पंचायत द्वारा कम्बल उपलब्ध कराए गए और उन्हें वार्ड पार्षदों को सौंपा गया ताकि वे अपने-अपने वार्डों में जरूरतमंदों तक इन्हें पहुंचा सकें।

कई लोगों को अब तक मिली सहायता, वितरण जारी

वार्ड पार्षद बुदनी देवी ने बताया कि अब तक वार्ड के दर्जनों जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया अभी जारी है। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी गरीब, निःसहाय, बुजुर्ग या दिव्यांग व्यक्ति ठंड की चपेट में न आए और सभी को आवश्यक सहायता मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]