सुपौल नगर परिषद के बिल्डिंग में लगी आग, बिल्डिंग के गोदाम में रखा सामान खाक

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल नगर परिषद के बिल्डिंग में सुबह अचानक आग लग गयी। जिसके बाद अफरातफरी का आलम हो गया। हालांकि मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच गयी और आग बुझाने में जुट गयी है।

बताया जा रहा है कि नगर परिषद बिल्डिंग के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगी है, जिसमे गोदाम में रखे कीमती सामानों के जलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। आग कैसे लगी इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।

मौके पर मौजूद नगर परिषद के चेयरमैन राघवेंद्र झा ने बताया कि गोदाम में आग लगी है जिसमे रंगाई पुताई के रंग और केमिकल रखे हुए थे। कहा कि सिर्फ गोदाम में रखा सामान जला है।अन्य किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]