सुपौल: नदी के दोनों तरफ बन गई सड़क,पुल नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश

रिपोर्ट: अमरेश कुमार: सुपौल

अब तक कई ऐसी तश्वीरें हमने देखा है जिसमे कहीं खेत मे पुल बना दिया गया तो कहीं पुल बनाने के बाद एप्रोच और सड़क नहीं बनाया गया जिसके चलते पुल पर आवाजाही नहीं हो पा रही है। इन सबके बीच अब एक अलग से ऐसी तस्वीर देखने को मिल रही है जिसमे नदी के दोनों किनारे तक सड़क तो बना दिया गया है लेकिन नदी पर पुल नहीं बनाया गया है। जिसके चलते हजारों लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कहते हैं तीन साल पहले नदी के दोनों किनारे तक सड़क बना दिया गया है। लेकिन नदी पर पुल नहीं बनाए जाने से सड़क पर आवाजाही प्रभावित है। लोग इस बात को लेकर काफी नाराज भी हैं। आलम यह है कि नदी पर पुल नहीं बनने के कारण यह सड़क सिर्फ दिखावे की बन कर रह गई है।

यह तश्वीर है जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड के पहलवना गांव की है। गांव के लोगों का कहना है कि धसन धार पर पुल नहीं बनने से ग्रामीणों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बारिश के मौषम में धसन धार पानी से लबालब रहती है, जिसके चलते करीब तीन महीने आसपास के इलाके के लोगों की खेतीबारी,पशु चारा, बच्चोँ का स्कूल जाना, आम लोगों का बाजार जाना प्रभावित हो जाता है। कहा कि पुल नहीं होने के कारण दो किमी की दूरी सात किमी तय कर पिपरा बाजार जाना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रसाशन से लेकर विधायक सांसद तक गुहार लगाया लेकिन किसी ने इस दिशा में अब तक पहल नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]