सुपौल: नम आंखों से मां सरस्वती की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड में सरस्वती पूजनोत्सव प्रतिमा विसर्जन के साथ ही गुरुवार को संपन्न हो गया। घरों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। छात्र, युवाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए सरस्वती माता के जयकारे के साथ राघोपुर प्रखंड के विभिन्न तालाबों व नहरों में प्रतिमा का विसर्जन किया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियों माता सरस्वती के विदाई गीत गा रहे थे। राघोपुर प्रखंड के सिमराही, गणपतगंज, राघोपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिमा का विसर्जन का कार्य गुरुवार को सुबह से होना शुरू हो गया था। लेकिन दोपहर के बाद प्रतिमा का विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही थी। माता शारदे की जयकारा के साथ प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे।

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ ही विद्या व ज्ञान का वर मांगते हुए मां सरस्वती को विदाई दी। इससे पहले विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों व महिलाओं ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को सरस्वती पूजन की बधाई दी। मां सरस्वती के जयघोष से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया।

वहीं कुछ स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन शुक्रवार को किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार अपने पुलिस बल के साथ सक्रिय दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]