सुपौल: नरक बने सड़क का जीर्णोद्धार कार्य शुरू, बरसात को देखते हुए नगर पंचायत से किया जा रहा कार्य, लोगों में खुशी

न्यूज डेस्क सुपौल:

वर्षो से नारकीय स्थिति झेल रहे नगर पंचायत सिमराही का एफसीआई रोड में शुक्रवार को स्थानीय वार्ड पार्षद स्मृति कुमारी और रीना देवी के पहल पर नगर प्रशासन द्वारा ईट का राबिश डालकर उसे बरसात भर चलने लायक बनाया गया। मालूम हो कि उक्त सड़क का नारकीय स्थिति रहने के कारण करीब एक सप्ताह पूर्व भी स्थानीय वार्ड पार्षद स्मृति कुमारी और स्थानीय लोगों के सहयोग से उक्त सड़क में बने बड़े बड़े गड्ढों में मलवा डालकर चलने लायक बनाया गया था। लेकिन फिर भी पूरी तरह सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुई।

जानकारी देते वार्ड पार्षद स्मृति कुमारी और रीना देवी ने बताया कि उक्त सड़क में एफसीआई गुदाम रहने के कारण वर्षो से सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। जिस कारण सड़क पर बने गड्ढे से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया था। बताया कि उनलोगों के पहल पर उक्त सड़क को बरसात भर के लिए अभी चलने लायक बनाया गया है। नगर पंचायत द्वारा विकास कार्य शुरू होने के बाद इस सड़क का जीर्णोद्धार कर सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

वहीं स्थानीय गुड्डू दास, विकास दास, चंदन सिंह, राजेश कुमार, आलोक यादव आदि ने बताया कि इस पंचायत में पूर्व में भी कई जनप्रतिनिधि बने लेकिन किसी ने उक्त सड़क के जीर्णोद्धार के बारे में विचार तक करना मुनासिब नहीं समझे। लेकिन स्थानीय वार्ड पार्षद ने इस ओर अपना ध्यान आकृष्ट कर लोगों की समस्या को देखते हुए समस्या से निजात दिलाने का प्रयास कर रहे है। बताया कि स्थानीय लोगों को पूर्ण उम्मीद है कि इस नपं के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद भी उक्त सड़क की समस्या और महत्ता को देखते हुए जल्द सड़क निर्माण के बारे में विचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]