सुपौल: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर डुमरी  में सावन के चौथे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

न्यूज डेस्क सुपौल:

सावन के चौथे सोमवार को जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरे क्षेत्र बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं धरहारा स्थित भीमशंकर मंदिर से जल भरकर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में बाबा का जलाभिषेक किया।

जानकारी देते हुए मंदिर कमिटी अध्यक्ष बिनोद झा ने बताया कि नर्मदेश्वर महादेव सर्व मनोकामना सिद्धि के लिए नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना की गई है। मान्यता है कि नर्मदा नदी का कंकर कंकर शंकर है। स्थापना काल से ही भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती जा रही है जिससे भक्तों की आस्था दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]