सुपौल: नहर में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के प्रतपगंज थाना क्षेत्र के टेकुना में दो मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं गांव में गहरा सन्नाटा पसर गया है।
बताया गया कि टेकूना वार्ड न 12 निवासी जय प्रकाश दास की दो बच्चियां दो वर्षीय रूपा कुमारी और चार वर्षीय सृष्टि कुमारी अपने दादा के साथ खेत गई थी। जहां खेत में पटवन का कार्य किया जा रहा था। जहां घर के लोग खेत में पटवन कर रहे थे। इस दौरान दोनो बच्चियां पंसाही नहर पर खेलने लगी। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि खेलने के दौरान ही दोनो मासूम बच्ची फिसलकर नहर के गहरे पानी में डूब गई। जब काफी देर बाद घरवालों ने देखा की नहर पर दोनो बच्ची नहीं है तो खोजबीन शुरू किया। लेकिन तब तक काफी बिलंब हो चुका था। दोनो बच्चियां की नहर में डूबने से मौत हो चुकी थी। जिसके बाद दोनो मासूम बच्चियों दो वर्षीय रूपा और चार वर्षीय सृष्टि का शव बाहर निकाला गया।


इधर, घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]