सुपौल: निजी स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र को मारा गोली, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती, आक्रोषित लोगों ने किया सड़क जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लालपट्टी स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में छात्रों के आपसी विवाद में एक 8 वर्षीय छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मार दिया है। गनीमत थी कि गोली छात्र के हथेली पर लगी। घटना में घायल छात्र दस वर्षीय आसिफ को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि छात्र के हथेली पर गोली लगी है।घायल छात्र अभी खतरे से बाहर है।घटना से लोगों में दहशत का आलम है वहीं परिजनों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने NH 327 ई सड़क को लालपट्टी के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजनों का कहना था कि घटना में दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाय। सड़क जाम की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस प्रशासन स्थल पर पहुंच समझा बुझा कर जाम को हटाया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीओ और एसडीपीओ अपने दल बल से पहुंच गई है और घटना की जांच शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]