सुपौल: निर्मली हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अष्टयाम कीर्तन को लेकर 101 कन्याओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा, श्री राम की नारों से गूंज उठा इलाका।

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत निर्मली हनुमान मंदिर में सोमवार को सार्वजनिक दो दिवसीय अष्टयाम आयोजन को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा। गाजे बाजे के साथ निकली गई इस कलश यात्रा में 101 कुंवारी कन्याओं के साथ महिलाओं ने भाग लिया। बजरंगबली मंदिर परिसर से माथे पर कलश लेकर खैरदाहा नदी पहुंची जहां पंडित मोहन झा के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया गया और कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे जिससे पुरा वातावरण भगति मय हो उठा और कलश यात्रा पुनः हनुमान मंदिर अष्टयाम स्थल पर पहुंचा उसके बाद रामधुनि आरंभ हुआ।

इस कलश यात्रा को सफल बनाने में मुन्ना चौधरी, प्रमोद कुमार, सोनू चौधरी, रमण चौधरी, राजेश कुमार, बिट्टू कुमार, मनोज कुमार, बमबम चौधरी, विपिन कुमार, सहित हजारों लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]