सुपौल:  नेहरू युवा केंद्र के द्वारा मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती

न्यूज डेस्क सुपौल:

नेहरू युवा केंद्र सुपौल के सौजन्य से सुरेश ठाकुर युवा क्लब अड़राहा द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राघोपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत युवा संवाद” कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य श्री अजय सिंह, शिक्षक श्री अजीत कुमार झा, आशीष जी और नेहरू युवा केंद्र सुपौल के प्रतिनिधि स्वपनील ठाकुर ने दीप प्रज्वलन और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर की।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में कॉलेज के प्राचार्य श्री अजय सिंह ने कहा, “आज के तकनीकी युग में हमारे युवा भारत ही नहीं, विश्वभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। हम विकसित भारत की ओर अग्रसर हैं।” उन्होंने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलने और जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षक श्री अजीत कुमार झा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज के युवा ही कल के भविष्य हैं। आप जितनी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे, भारत उतनी ही तेज़ी से प्रगति करेगा।”

नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक स्वपनील ठाकुर ने युवाओं को संगठित रहने, लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ने और सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “युवाओं की ऊर्जा स्वर्णिम भारत के सपने को साकार करने का मुख्य आधार है। नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें शिखर तक पहुंचाने का कार्य करता है।”

इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया। प्रमुख रूप से अंकित कुमार, राहुल कुमार, सुधांशु, साक्षी, अमृता, ज्योति राय, संजना, आंचल, शिवानी, और राजभूषण ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम का समापन शिक्षक श्री आशीष जी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। उन्होंने सभी उपस्थित छात्रों, अतिथियों और नेहरू युवा केंद्र का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *