सुपौल: पड़ोसी ने घर मे घुसकर एक महिला को मारी गोली, घायल महिला अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया लवढी वार्ड नंबर 8 में देर रात आपसी रंजिश में परोसी द्वारा घर मे घुसकर एक महिला को गोली मारने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।

गोली लगने से घायल महिला ममता कुमारी को इलाज के लिए अनुमण्डलिय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर बाहर रेफर कर दिया गया है। इधर जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में जख्मी महिला के पति विकास कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले आरोपी राजेश द्वारा मेरी भांजी के साथ छेड़खानी किया गया था। जिसमे वो हाल ही में जेल से बाहर निकला है। जिस दिन से बाहर आया है हमारे परिवार को मारपीट की धमकी दे रहा है। इस बीच तीन दिन पहले आरोपी राजेश कुमार हमको मोटरसाइकिल से धक्का मार दिया। जिसमें उसकी मोटरसाइकिल को हमलोग रख लिए थे। चार दिनों से स्थानीय मुखिया इसको लेकर पंचायती करने की बात कर रहे थे लेकिन आज जब मामला बिगड़ा तो हमलोग सरपंच और कुछ ग्रामीण के साथ उसी मामले को लेकर जदिया थाना पहुंचे। और पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद रात में आरोपी राजेश कुमार कुछ बदमाशों को लेकर घर पहुंच गए और गोली चला दिया। जिसमें उसकी पत्नी ममता कुमारी को गोली लग गयी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में एक व्यक्ति और जख्मी हुए हैं उसे पैर में गोली लगी है, जो इलाजरत है वहीं घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

इस बाबत त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है एक महिला के जख्मी होने की जानकारी मिली है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

सुपौल पुलिस का फेसबुक पोस्ट

हालांकि इस घटना में सुपौल पुलिस ने फेसबुक पोस्ट कर बताया कि घटनास्थल से 2 चार चक्का, 4 मोटरसाइकिल, खोखा, तीर बरामद किया है साथ ही 7 सन्दिग्ध लोगो को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *