सुपौल: पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएम एवं एसपी ने किया वृक्षारोपण

न्यूज डेस्क सुपौल

जिले के समाहरणालय परिसर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया जिसका शुभारंभ जिला पदाधिकारी कौशल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने पौधरोपण कर किया गया। इस दौरान चंदन एवं रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया।

जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। विश्व पर्यावरण दिवस पर, जल संरक्षण और जैव विविधता के महत्व के बारे में वृक्षारोपण अभियान, सफाई गतिविधियाँ और जागरूकता अभियान आयोजित करने चाहिए। कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने से न केवल पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ेगी बल्कि जल निकायों के कायाकल्प और टिकाऊ पर भी अनुकुल प्रभाव पड़ेगा।

मौके पर उक्त अवसर पर सुपौल उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *