सुपौल: पिपरा के रतौली में जदयू पंचायत कार्यकारिणी की आयोजित की गई बैठक, शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतौली पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 मे जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल के आवासीय परिसर में बुधवार को जदयू पंचायत कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई।

संजय मंडल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधानसभा प्रभारी विजेन्द्र नारायण यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किए है, उनके कार्यो गांव-गांव तक कार्यकर्ता ग्रामीणों को बताने का कार्य करें। विपक्षी दलों के द्वारा जो भ्रम फैलाया जा रहा है वह कार्यकर्ता ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से बताने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधा गांव-गांव पहुंच गई है। हर गांव, टोले को मुख्य सड़क से जोड़ा गया है। पूरे जिले में सड़क का जाल बिछा दिया गया है। इसके अलावा पुल, पुलिया का निर्माण भी बड़े पैमाने पर किया गया है। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जिससे कि बच्चों में पढ़ने की ललक जगे। कहा कि बिहार में शांति के साथ विकास हो रहा है।

इस मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, पूर्व मुखिया भुवनेश्वर मंडल, उदय कामत, निखिल सिंह यादव, विद्यानंद मंडल, परमेश्वर मंडल, संतोष मंडल, आलोक सिंह, बेडनाथ साह, परमानंद मंडल, नंदन कुमार मंडल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *