सुपौल: पिपरा के सखुआ में बाइक और साइकिल की आमने आमने टक्कर में तीन घायल, हालत गंभीर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ में बाइक और साइकिल की आमने सामने हुई टक्कर में उसपर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में दो को CHC पिपरा में भर्ती कराया गया है जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने सुपौल सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है। जहां घायल का इलाज किया जा रहा है।

घटना की बाबत बताया गया है कि सखुआ में नहर के रास्ते बाइक पर सवार दो व्यक्ति जा रहे थे इसी दरम्यान विपरीत दिशा से आ रही एक साइकिल सवार को बाइक ने ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दो व्यक्ति सहित एक साइकिल सवार तीनो गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि घायलों में साइकिल सवार बसहा निवासी जयप्रकाश चौधरी की हालत गंभीर बताया जा रहा है जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाइक सवार घायल किशनपुर थाना क्षेत्र के प्रमोद पासवान, ओम कुमार को इलाज के लिए CHC पिपरा में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]