सुपौल: पिपरा बाजार में खड़ी दो गाड़ियों से बैट्रीयो की चोरी, लगातार हो रही चोरी से दहशत में लोग

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में चोरी थमने नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पिपरा मुख्य बाजार के सुपौल रोड में देर रात चोरों ने सड़क किनारे दरवाजे पर खड़ी गाडियां से बैट्रींयों की चोरी कर ली है। इस बाबत गाड़ी मालिक दिनापट्टी पंचायत के लिटियाही निवासी रंजीत कुमार ने थाने में लिखित शिकायत कर चोरी के उद्भेदन करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनका दो पैसेंजर वाहन मैक्सी गाड़ी जो दिन में रोड में चलने के बाद रात को पिपरा बाजार के सुपौल रोड स्थित राजेंद्र इंटरप्राइजेज के समीप दोनों गाड़ियों को खड़ी कर दी गई थी। सुबह जब देखा गया तो दोनों गाड़ियों से बैटरियों की चोरी हो चुकी थी। जिसे अपने स्तर से काफी खोजबीन किया गया। लेकिन बैट्रियों का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद इसकी लिखित शिकायत थाने में की गई है।

पीड़ित वाहन मालिक रंजित कुमार ने पिपरा पुलिस से चोरी की घटना का उद्वेदन करने की मांग की है। मालूम हो कि पिपरा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना घट रही है। एक दिन पहले भी दुबियाही पंचायत के बेलदारा गांव के शंकर चौक पर एक साथ तीन दुकानों में चोरी की घटना घटी। जिसमें चोरों ने एक साथ तीन दुकानो का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली थी। लगातार हो रही चोरी की घटना से आम लोग दहशत में है और पिपरा पुलिस से चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]