सुपौल: पिपरा में भीषण चोरी, अज्ञात चोरों ने की लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 4 कौशीलीपट्टी गांव में देर रात भीषण चोरी की घटना हुई है। जिसमें चोरों ने 5 से 7 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली है। बताया जाता है कि चोरों ने दीना यादव के एक ही संयुक्त परिवार के चार अलग-अलग कमरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमे चोरों ने एक ही आंगन में अवस्थित अलग अलग परिवार के चार कमरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने जिस कमरे में लोग सोए हुए थे उसके कमरे के दरवाजा का कुंडी बाहर से बंद कर अन्य कमरों में रखे सामानों की चोरी की है।

पीड़ित परिवार ने बताया की गहने और नकदी के अलावा अन्य कीमती सामानों की चोरी हुई है। करीब पांच से सात लाख के संपति की चोरी की गई है। घटना की सूचना गृह स्वामी ने पिपरा पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]