सुपौल: पीएचईडी विभाग के अपर सचिव ने कोसी तटबंध के अंदर दियारा क्षेत्र में संचालित नल जल योजना का किया निरीक्षण, डीएम भी रहे मौजूद

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

पीएचईडी विभाग के अपर सचिव संजीव कुमार आज कोसी तटबंध के अंदर दियारा क्षेत्र में नल जल योजना का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ डीएम कौशल कुमार और पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता विपुल कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मालूम हो कि कोसी तटबंध के अंदर दियारा क्षेत्र का रास्ता काफी दुर्गम होता है। जहां नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेने के साथ पैदल भी चलना पड़ता है कहीं बाइक का भी सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में ये तमाम अधिकारी आज कोसी तटबंध के अंदर के इलाके में नल जल योजना का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां जांच के बाद मौजूद लोगों को नल जल योजना का पानी पीने का सलाह दिया गया। कहा कि सरकार के द्वारा चलाई गई इस योजना का उद्देश्य लोगों को शुद्ध पेय जल मुहैया किया जाना है। ऐसे में लोग खासकर कोसी तटबंध के अंदर बसे लोगों को चपाकल का दूषित पानी पीने से बचना चाहिए।

इस दौरान पानी की जांच कर लोगों को दिखाया गया ताकि लोग नल जल का पानी पिएं। इस दौरान कोसी तटबंध के अंदर सदर प्रखंड के बसविट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 1 मुसहानियां टोला सहित अन्य इलाके का भी निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]