सुपौल: पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद

न्यूज डेस्क सुपौल:

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. बृजबिहारी प्रसाद की 26वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के लोगों ने उन्हें याद किया। जिले के सिमराही स्थित एक होटल में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जिला सचिव अमित भगत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वैश्य समाज के विभिन्न उपजातियों ने भाग लिया।

जानकारी देते हुए जिला सचिव अमित भगत ने कहा कि बृजबिहारी प्रसाद 1990 के दशक के सामाजिक न्याय आंदोलन के नायक थे। कहा कि वैश्य समाज के सभी उपजातियो को एक होकर अपने अधिकार के प्रति सजग रहने की जरूरत है।  

वहीं बैद्यनाथ भगत ने कहा कि वैश्य समाज एक बड़ी संख्या वाला समुदाय है इस वर्ग को अपने अधिकारों और आबादी का पूर्ण एहसास कराना है। जिस दिन यह चेतना हो गया तब वैश्य वर्ग के लोग कभी ठगे नहीं जाएंगे।

इस मौके पर विकास आनंद, रघुवीर भगत, रामचंद्र जायसवाल, रामचंद्र भगत, राजकुमार पौद्दार, विपलव भगत, बसंत भगत, गुड्डू प्रधान, दिलीप पूर्वे, रिंकू भगत, गणेश कुमार मंगलम, जीतू स्वर्णकार, छोटु साह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]