सुपौल पुलिस ने किया भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, होली और आगामी चुनाव में खपाने के लिए रखा गया था शराब

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 2287.92 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बताया गया कि सदर थाना क्षेत्र के परसौनी स्थित मानस पांडे के मुर्गा फॉर्म में होली और आगामी लोकसभा चुनाव में शराब खपाने के लिए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का भंडारण किया गया था। जिसकी भनक पुलिस को लग गई। जिसके बाद पुलिस ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव स्थित मानस पांडे के मुर्गा फॉर्म पर छापेमारी किया। जहां मुर्गा फॉर्म में एक तहखाने के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

एसपी शैशव यादव ने कहा कि परसौनी निवासी मानस पांडे ने होली और आगामी चुनाव को लेकर शराब खपाने के उद्देश्य से  भारी मात्रा में अंग्रजी शराब का भंडारण किया था। जिसकी गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर करीब 2287.92 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं अभियुक्त मानस पांडे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कहा कि अभियुक्त मानस पांडे का अपराधिक इतिहास भी रहा है उनके विरुद्ध 8 मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]