सुपौल: राघोपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य जांच

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के रेफरल अस्पताल राघोपुर में शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान के तहत राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। महिलाओं की जांच के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम, डॉ दिपक गुप्ता, डॉ मीनू गुप्ता उपस्थित थे।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम ने बताया कि इस दिशा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना प्रभावी रूप से सुदूर गांवों में रहने वाली महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। सुरक्षित प्रसव में हुई है बढ़ोतरी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास में काफी सफलता मिली है। स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाने में आशाओं की भूमिका भी सराहनीय है। आशा सामुदायिक स्तर पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उसे प्रत्येक महीने की नौवीं तारीख को रेफरल अस्पताल में प्रसव पूर्व जांच के लिए ससमय संदर्भित करती हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को बेहतर प्रसव पूर्व जांच की सुविधा प्रदान करने एवं सुरक्षित प्रसव को सुनिश्चित करने के लिए उच्च रक्तचाप, वजन की माप, गर्भावस्था के दौरान मधुमेह, यूरिन एल्ब्यूमिन, हीमोग्लोबिन (एनीमिया) एवं ब्लड ग्रुप की जांच के द्वारा उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाता है। इससे प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं में कमी आती है।

वहीं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक नोमान अहमद ने बताया कि  प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत में तीन चिन्हीत जगहों पर लगाया गया है। जैसे रेफरल अस्पताल राघोपुर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणपतगंज, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करजाइन। तीनों जगहों गर्भवती महिलाओं जांच, दवाई, नास्ता पानी की सुविधा उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]