सुपौल: फर्जी लूट की घटना का उद्भेदन, जीजा व साला ने मिलकर रची थी लूट की फर्जी घटना की साजिश, दोनो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पुलिस ने लुट की एक फर्जी घटना की साजिश का सफल उद्भेदन किया है। जिसमे पुलिस ने फर्जी तरीके से लूट की घटना की साजिश रचने वाले दो शातिर आरोपीयों जीजा और साला को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी शैशव यादव ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि 6 जुलाई को मरौना थाना क्षेत्र में हुए एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी से लूट की घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। घटना के उद्भेदन के लिए गठित एसआईटी की टिम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए जांच शुरू की गई। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि लुट की घटना के शिकायतकर्ता माइक्रो प्राइवेट कंपनी लिमिटेड के कलेक्शन एजेंट रजनीश कुमार ने ही खुद घटना के दिन घटना स्थल पर अपने साला सुशील कुमार को बुलाकर उसे एक लाख 28 हजार रुपया दिया। जिसके बाद रजनीश कुमार ने एक फर्जी लूट की घटना की साजिश रच कर इसकी लिखित शिकायत थाने में की। जिसमे कहा गया कि उनसे 01 लाख 28 हजार रुपए की लूट हो गई है।

पुलिस ने घटना की जांच के बाद वादी रजनीश और उसके साला सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वादी रजनीश के घर से 50 हजार रुपए भी बरामद कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों रजनीश और शुशील को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस तरह सुपौल पुलिस ने दोनों शातिर आरोपी जीजा और साला द्वारा रची गई इस फर्जी लूट की घटना की साजिश का पर्दाफास कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]