सुपौल: फाइनेंस कंपनी से लोन लेना महिलाओं को पड़ रहा भारी, वसूली एजेंट पर लगाए कई आरोप

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

घर की जरूरी आवश्यकताओं को पूरी करने के लिए भले ही सुलभ तरीके से लोग निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर कार्य कर लेते हैं। लेकिन लोन की राशि वसूली के दौरान लोगों को किस तरह की पीड़ा हो रही है इसकी बानगी देखने को मिला है।

दरअसल यह तश्वीर जिले के बसंतपुर प्रखंड क़े भीमनगर पंचायत क़े वार्ड 11 की है। जहां एक सार्वजनिक स्थान पर स्थानीय महिलाओ ने प्राइवेट फाइनेंस बैंक क़े कर्मियों क़े खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की है।
आक्रोशित महिलाओं ने प्राइवेट बैंक क़े लोन रिकवरी एजेंन्ट क़े मनमानी के खिलाफ कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

प्रदर्शन कर रही महिलाओ का कहना है कि मात्र आधार कार्ड लेकर लोन देने की बात कहकर एजेंट ने लोन तो दे दिया था लेकिन बाद में लोन नहीं चुकाने क़े एवज़ में अनाप शनाप गाली गलौज करते हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओ ने यह भी कहा कि हमलोग विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लिये हैं। लोन रिकवरी एजेंट घर में आकर रात को आठ बजे तक बैठते हैं और भद्दी भद्दी गालियां देते हैं और कहते हैं कि पैसा नहीं है तो जहर खा कर मर जाओ। जहर क़े पैसे नहीं हैं तो मैं पैसा देता हूं। इस प्रकार सभी महिलाओ क़े साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। लोन वसूली एजेंट के दबाव से परेशान महिलाओं ने गोलबंद होकर प्रदर्शन किया है। और सरकार से लोन माफ करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]