सुपौल: बाइक छीनने के दौरान दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर की धुनाई फिर किया पुलिस के हवाले

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया वसूली मार्ग के दुबियाही पंचायत स्तिथ दुबियाही हाट के समीप गुरुवार को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हॉस्पिटल से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक को बदमाशों ने पीछे से आकर बाइक छीनने की कोशिश की, इसी बीच शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए और बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़ित दुबियाही वार्ड 12 निवासी अचल मंडल द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया कि गुरुवार की देर शाम सरकारी अस्पताल पिपरा से अपने साथी राधेश्याम मंडल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे कि दुबियाही हाट समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पीछे आकर हाथ देकर रोकने लगा जब नहीं रुके तो आगे में बाइक रोक दिया और बाइक छीनने लगे तभी दोनो व्यक्ति जोर जोर से चिल्लाने लगा आवाज सुनकर ग्रामीणों ने दोरकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों को देख दो बदमाश भाग निकले इस दौरान ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया और दोनो की जमकर धुनाई कर दी। तभी ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पिपरा पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे पुलिस दोनो आरोपी युवक को अपने हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी युवक त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा वार्ड 12 निवासी अशोक कुमार साह और गमहरिया थाना क्षेत्र के भेलवा वार्ड 4 निवासी राजकिशोर कुमार बताया गया है। आरोपी दोनो युवक के पास दो मोबाइल ओर एक बाइक भी बरामद किया गया है।अन्य दो साथी भागने में सफल रहे।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि देर शाम घटना घटी है घटनास्थल से दो आरोपी बदमाश और एक बाइक भी बरामद किया गया है। पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में दोनो आरोपी के विरुद्ध 188/24 केस दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी दोनो बदमाशों को न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]