सुपौल: बाइक ट्रक की टक्कर में घायल इलाजरत लड़की की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

न्यूज डेस्क सुपौल:

बाइक ट्रक की टक्कर में घायल बीए पार्ट 1 की लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दरअसल सोमवार को जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पेट्रोल पंप के समीम एनएच 106 सड़क पर बीए पार्ट 1 का परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दिया था, जिसमे घटनास्थल पर ही बाइक चालक 23 वर्षीय दीपक कुमार का मौत हो गया था। इस घटना में छात्रा निक्कू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसका प्राथमिक उपचार कर बाहर रेफर किया गया था।

मृतक की फाइल फोटो

बताया गया की घायल 19 वर्षीय बीए पार्ट 1 की छात्रा निक्कू कुमारी की गंभीर स्थिति के कारण उसका इलाज पटना के PMCH में चल रहा था। लेकिन सोमवार की रात्रि करीब 9:30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।

मालूम हो कि दीपक कुमार अपने परिवार में तीन बहनो में एकलौता भाई था। वहीं निक्कू कुमारी तीनो बहनों में मझली बहन थी। इधर, सड़क दुर्घटना में एक ही दिन भाई-बहन के मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]